गूगल पर किया लोन सर्च, ठगी का शिकार हुए MR:एजेंट ने पहले ऑनलाइन प्रोसेस की, टॉपअप कराने का झांसा देकर ठगे 2.5 लाख रुपए

ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र स्थित सीपी कॉलोनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव से टॉपअप लोन का झांसा देकर ढाई लाख रुपए की ठगी की गई। घटना 6 जनवरी से 13 जनवरी के बीच की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पीड़ित अवधेश पुत्र द्वारिका प्रसाद शिवहरे, निवासी कैलारस जिला मुरैना, वर्तमान में सीपी कॉलोनी में किराए से रहते हैं। वह मकान निर्माण के लिए लोन की तलाश में इंटरनेट पर सर्च कर रहे थे। इंटरनेट सर्च के बाद आया कॉल लोन सर्च करने के दौरान मिले नंबर पर संपर्क करने के बाद आरोपी ने खुद को लोन एजेंट बताया। उसने आधार कार्ड, पैन कार्ड, सैलरी स्लिप और पता संबंधी दस्तावेज मंगवाए। इसके बाद प्रोसेस पूरी होने की बात कही गई। 12 जनवरी को पीड़ित के मोबाइल पर आईडीएफसी बैंक गुरुग्राम से 6.49 लाख रुपए के लोन अप्रूव होने का मैसेज आया। इसके बाद आरोपी ने क्रेडिट कार्ड के आधार पर टॉपअप दिलाने का प्रस्ताव दिया। सिक्योरिटी डिपॉजिट के नाम पर रकम ट्रांसफर आरोपी ने टॉपअप के लिए खाते में ढाई लाख रुपए सिक्योरिटी के रूप में जमा करने को कहा। राशि जमा करने के बाद न तो टॉपअप मिला और न ही जमा रकम वापस हुई। संपर्क बंद होने पर थाने में शिकायत रकम ट्रांसफर के बाद आरोपी का मोबाइल बंद हो गया। कई प्रयासों के बाद भी संपर्क नहीं होने पर पीड़ित ने पुलिस हेल्पलाइन पर शिकायत की। मुरार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *