केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बाबा साहब अंबेडकर के बारे में राज्यसभा में की गई टिप्पणी के विरोध में दतिया जिला कांग्रेस पार्टी ने प्रदर्शन किया। शुक्रवार शाम को जिला अध्यक्ष रामकिंकर गुर्जर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता ने कस्बा इंदरगढ़ में भांडेर रोड पर अंबेडकर पार्क में मौन प्रदर्शन किया। इसके बाद ग्वालियर चौराहे तक रैली निकाली। पद से इस्तीफा देने की मांग इस दौरान जिला अध्यक्ष गुर्जर ने बताया कि, देश के जिम्मेदार पद पर बैठे गृह मंत्री अमित शाह ने भारत देश के संविधान निर्माता बाबा साहब पर जो टिप्पणी की है। इसको लेकर उन्हें माफी मांगनी चाहिए और पद से इस्तीफा देना चाहिए। वहीं युवा कांग्रेस कार्यकर्ता संजय राणा ने कहा कि, पूरे देश में कांग्रेस पार्टी इस टिप्पणी को विरोध कर रही है। जब तक गृह मंत्री माफी नहीं मांगेगे, तब विरोध जारी रहेगा। कांग्रेस पार्टी ने ग्वालियर चौराहे तक रैली निकली। इस दौरान सैकड़ाें कार्यकर्ता शामिल हुए।


