बैकुंठपुर | बुधवार की सुबह इंदिरा पार्क के पास स्थित गेज पुल के नीचे एक नवजात शिशु का शव मिला। जिसे आसपास के स्थानीय नागरिकों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा रिपोर्ट तैयार कर नवजात के शव का अंतिम संस्कार किया। बताया जा रहा है नवजात का शव एक दिन का ही था। जिसे मंगलवार की रात में गेज नदी के पुल के नीचे अज्ञात के द्वारा रखा गया था।


