क्षेत्र के गेहलपुर में मां हिंगलाज के नाम एक धार्मिक सत्संग का आयोजन 19 फरवरी को किया जाएगा। यह कार्यक्रम मां हिंगलाज माता मंदिर परिसर, गेहलपुर में श्रीश्री 1008 योगी राज शम्भूनाथ रावल के सानिध्य में संपन्न होगा। इस धार्मिक संध्या में भजन, सत्संग और कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में आदेश लाइव व आदेश म्यूजिकल ग्रुप के कलाकार अपनी मधुर प्रस्तुतियां देंगे। आयोजकों को उम्मीद है कि इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। समिति के अनुसार, इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ाना तथा युवाओं को सनातन परंपराओं से जोड़ना है। कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजकों ने सभी से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।


