गेहूं की फसल की आड़ में गांजे की खेती:33 किलो गांजा जब्त, 1 आरोपी गिरफ्तार

ब्यावर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में 33 किलो 762 ग्राम अवैध गांजे के पौधे जब्त किए गए और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई को मसूदा सीओ जयसिंह के सुपरविजन में बदनोर थाने के थानाधिकारी जयपाल सिंह जैतावत और उनकी टीम ने अंजाम दी।
पुलिस को 4 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली थी। थानाधिकारी जयपाल सिंह जैतावत को जानकारी मिली कि चेनपुरा निवासी मनोहर सिंह अपने खेत में अवैध रूप से गांजे की खेती कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर खेत की तलाशी ली। तलाशी के दौरान गेहूं की फसल की आड़ में उगाए गए कुल 33 किलो 762 ग्राम अवैध गांजे के पौधे बरामद हुए।
पुलिस ने आरोपी मनोहर सिंह राठौड़ (71) पुत्र देबी सिंह राठौड़ निवासी चेनपुरा, थाना बदनोर, जिला ब्यावर को गिरफ्तार कर लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *