गैंगरेप-ब्लैकमेलिंग कांड में शामिल आरोपियों को जेल:रिमांड अवधि पूरी होने पर किया था पेश; SP ने किया SIT का गठन

भीलवाड़ा में गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग कांड में शामिल एक युवती सहित 9 आरोपियों को गुरुवार शाम ACJM कोर्ट के जज के आवास पर पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। सीओ सिटी मनीष बड़गुर्जर ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की रिमांड अवधि पूरी होने पर एक युवती सहित सभी आरोपियों को एसीजेएम कोर्ट फर्स्ट के जज ने जेल भेज दिया। इधर एसपी धर्मेंद्र सिंह ने इस मामले में एक आदेश जारी करते हुए एसआईटी टीम का गठन किया। ये टीम ए एसपी त्वरित अनुसंधान सेल अदिति चौधरी ने निर्देशन में जांच करेगी साथ ही जांच अधिकारी और सीओ सिटी मनीष बड़गुर्जर को जांच में सहयोग करेगी । इस टीम में कोतवाल गजेंद्र सिंह, एएसआई अर्जुन लाल, सीओ ऑफिस से हेड कॉन्स्टेबल सचिंद्र मोहन, कोतवाली के हेड कॉन्स्टेबल इंद्रमल और हेड कॉन्स्टेबल हरीश को शामिल किया गया है। एसआईटी टीम सात बिंदुओं पर गहनता से जांच करेगी और मामले की डिटेल जांच करेगी।एसआईटी गठन को लेकर 4 मार्च को सांसद दामोदर अग्रवाल ने एसपी से मुलाकात कर एसआईटी गठन की मांग की थी। यह था मामला 2 मार्च को पीडि़ता ने सिटी कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें उसने बताया कि मार्च-2024 में अशरफ लाला व उसके दोस्त सानवीर ने अपने परिचित शाहरुख खान उर्फ बबलू रंगरेज के बड़ला चौराहे स्थित कैफे पर उसे नशीला पदार्थ पिलाया। फिर डरा-धमकाकर अलग-अलग समय पर उसके साथ जबरन रेप किया। इन दोनों के दोस्त बबलू, आमिर, सोयम, फैजान, शोएब, खालिद व शाहीन भी अपराध में शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *