गैंगस्टर की धमकियों के बाद कुचामन में रोष:सर्व समाज के आह्वान के बाद आज कुचामन शहर पूरी तरह से बंद, भाजपा नेता विजय सिंह पलाड़ा को लगातार मिल रही है धमकियां

डीडवाना कुचामन जिले के कुचामन शहर में कानून व्यवस्था और जनप्रतिनिधियों को मिल रही धमकियों के विरोध में आज ‘कुचामन बंद’ का आह्वान किया गया है। भाजपा नागौर देहात के जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह पलाड़ा को पिछले तीन दिनों से कुख्यात अपराधी रोहित गोदारा गैंग के गुर्गे वीरेंद्र चारण द्वारा दी जा रही जान से मारने की धमकियों और फिरौती की मांग के विरोध में सर्व समाज और व्यापार मंडलों ने यह निर्णय लिया है।

​लगातार मिल रही धमकियों से आक्रोश जानकारी के अनुसार, 14 फरवरी से ही विजय सिंह पलाड़ा को मोबाइल पर लगातार धमकियां मिल रही हैं। इस घटना के बाद से ही क्षेत्र के व्यापारियों और आमजन में भारी आक्रोश व्याप्त है। वरिष्ठ भाजपा नेता भंवर सिंह पलाड़ा ने इस मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि यह केवल किसी व्यक्ति विशेष की सुरक्षा का सवाल नहीं है, बल्कि पूरे समाज और कानून व्यवस्था को चुनौती है। यदि जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम आदमी की सुरक्षा भगवान भरोसे है। ​आज के कार्यक्रम की रूपरेखा आज सुबह से ही कुचामन के सभी प्रमुख व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखे गए हैं। व्यापार मंडलों ने सर्वसम्मति से इस बंद को अपना समर्थन दिया है। कार्यक्रम के अनुसार:

​प्रशासन से प्रमुख मांगें प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग है कि धमकी देने वाले आरोपी वीरेंद्र चारण और उसके सहयोगियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। साथ ही, पीड़ित पक्ष को पुख्ता सुरक्षा मुहैया कराने और क्षेत्र में पनप रहे गैंग कल्चर को पूरी तरह समाप्त करने की मांग की गई है। सर्व समाज ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। ​शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद है और जगह-जगह अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *