गैंगस्टर की मां गलती से मारी गई, निशाना करनवीर था: बंबीहा ग्रुप

बटाला की कादियां रोड पर वीरवार रात गोलीबारी की जिम्मेदारी बंबीहा ग्रुप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ली है। इसमें गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां हरजीत कौर और रिश्तेदार करनवीर सिंह की मौत हो गई थी। पोस्ट गोपी घनशामपुरिया ग्रुप की आईडी से डाली गई। इसमें लिखा कि जो करनवीर के कत्ल की जिम्मेदारी मैं डोनी बल बिल्ला मांगा, प्रभ दासूवाल और कौशल चौधरी लेते हैं। यह जग्गू के हथियार और पैसे का काम संभालता था। आज हमने इसे मार कर अपने भाई गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा बरियार की हत्या का बदला लिया। इसे पता था कि गोरे का हमारे साथ कोई लेना देना नहीं था। आगे से हमारा कोई भाई नाजायज मरता है, तो भुगतान के लिए तैयार रहें। जो अन्य भी हमारे बारे में बोल रहे हैं, वे भी तैयार रहें। वेट एंड वॉच। वहीं, मृतकों के परिचितों ने कहा कि लड़कों की बाहर क्या रंजिश थी, इसके बारे में कुछ पता नहीं है। लेकिन भगवानपुरिया की मां हरजीत कौर का कोई कसूर नहीं था। फिर भी उसकी गोली मार कर हत्या कर दी गई। जब यह पोस्ट इंस्टाग्राम पर डाली गई तो 2.64 लाख व्यू आए, साथ-साथ पोस्ट पर लोगों ने कई सारे कमेंट भी किए। इसमें एक ने लिखा था कि मां का क्या कसूर था, उसे नहीं मारना चाहिए था। इस पर बंबीहा ग्रुप के घनशामपुरिया ने लिखा कि उनका टारगेट करनवीर था, कार में जग्गू की मां बैठी है, उसके बारे में उन्हें नहीं पता था। गलती से जग्गू की मां मारी गई। {शेष पेज 3 पर एक महीने पहले हुई थी गोरा की हत्या पिछले महीने मई में घुमान में गोरा बरियार (32) निवासी गांव बरियार और बलजिंदर सिंह बिल्ला निवासी गांव मंडियाला अपनी कार में इलाके के एक पेट्रोल पंप के बाहर खड़े थे। इस दौरान दौरान कार में आए कुछ बदमाशों ने उन पर अंधाधुंध गोलियां चला दी थीं। फायरिंग में गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बलजिंदर सिंह उर्फ बिल्ला गंभीर रूप से घायल हो गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *