गैंगस्टर प्रिंस खान के छह गुर्गे गिरफ्तार:तीन पिस्तौल, 16 जिन्दा गोली, एक कार और एक बाइक के अलावे 7 मोबाइल बरामद

गैंगस्टर प्रिंस खान के छह गुर्गे गिरफ्तार किए गए हैं। इनकी गिरफ्तारी से धनबाद में हाल में घटी तीन कांड का खुलासा हुआ है। गठित SIT की टीम ने केंदुआडीह, कतरास और धनबाद के बरटांड में छापेमारी कर छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है। सभी अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। इनके पास से तीन पिस्तौल, 16 जिन्दा गोली, एक कार और एक बाइक के अलावे 7 मोबाइल बरामद किया गया। एसएसपी एचपी जनार्दनन ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। गिरफ्तार अपराधियों में गणेश गुप्ता, राजेश कुमार बधावन, अजय कुमार सिंह, सागर कुमार मल्लाह उर्फ बिटटू और करण सिंह शामिल है। आपराधिक घटना को अंजाम देने में गुर्गों को दिए जाने वाली रकम की जानकारी पुलिस ने जुटा ली है। गिरफ्तार अपराधियों में गणेश गुप्ता नामक अपराधी ही मास्टमाइंड है, जोकि कतरास का निवासी है वह मूलतः बिहार का रहने वाला है। दो बाइक से भागने के क्रम में पकड़े गए SIT की टीम ने केंदुआडीह थानान्तर्गत शिमलाबहाल ब्रिज के पास वाले स्थान से अपराधकर्मी राजेश कुमार बधावन, अजय कुमार सिंह एवं सागर कुमार मल्लाह उर्फ बिटटू को एक कार से गिरफ्तार किया। कतरास थानान्तर्गत निश्चितपुर रेलवे साइडिंग के पास से गणेश गुप्ता और करण सिंह को बाइक से भागने के क्रम में पीछा कर गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही सूचना पर उनके एक अन्य सहयोगी प्रिवेश कुमार सिंह को धनबाद बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधकर्मियों ने पूछताछ के दौरान अपने को प्रिंस खान गिरोह का सदस्य बताते हुए अभी तक हाल के दिनों में बरवाअड्डा थानान्तर्गत कुर्मीडीह में सीमेंट व्यापारी चेतन महतो पर हुई फायरिंग, तेतुलमारी थानान्तर्गत रेलवे साइडिंग में हुई फायरिंग और बलियापुर थानान्तर्गत मार्शलिंग यार्ड में कार्यरत मजदूर को प्रिंस खान के इशारे पर गोली मारने की बात स्वीकार की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *