गैंग ने चुराया था 80 लाख का एल्युमीनियम वायर:एक और आरोपी गिरप्तार; सीसीटीवी फुटेज देखे तो वारदात का पता चला

भरतपुर की सेवर थाना पुलिस ने 80 लाख रुपए के एल्युमिनियम के तार चोरी करने वाले एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इससे पहले 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों ने तार को चोरी कर मथुरा एक फैक्ट्री में बेचा था। जहां यह तार चांदी के साथ मिक्स किया जा रहा था। पुलिस ने मथुरा फैक्ट्री से काफी संख्या में तार को पिघलाकर बनाई गई सिल्लियां भी बरामद की थी। सेवर थाना अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया- 10 जनवरी को राज कॉर्पोरेशन लिमिटेड शिव फार्म हाउस झीलरा गांव के स्टोर इंचार्ज ने शिकायत देते हुए बताया था कि नेशनल हाईवे-21 राज कॉर्पोरेशन का एक स्टोर बना हुआ है। जिसमें कंपनी के काफी उपकरण रखे हुए हैं। 10 जनवरी को स्टोर के सीसीटीवी चेक किए तो, स्टोर के बाहर रखे रैबिट कंडक्टर ड्रम के पास कुछ लोग दिखाई दिए। जो स्टोर के बाहर रखे 32 रैबिट कंडक्टर ड्रम को चोरी कर ले गए। जिनकी कीमत 80 लाख रुपए थी। मामला दर्ज आरोपियों की तलाश शुरू की गई। सीसीटीवी के आधार पर 7 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया। साथ चोरी की वारदात के लिए उपयोग में लिए गए वाहन एक लोडिंग टेम्पो और एक कार को जब्त कर लिया गया। इसी मामले में एक और आरोपी को कल गिरफ्तार किया गया है। जिसने अपना नाम बिलाल खान निवासी दिल्ली होना बताया। फिलहाल पुलिस चोरी की घटना को लेकर आरोपी से पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *