गैंदाटोला व मोहला में उपकेन्द्र में पॉवर ट्रांसफार्मर चार्ज किया

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव बिजली कंपनी ने मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना से डोंगरगांव उपसंभाग के ग्राम गैंदाटोला में पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित किया है। वर्तमान में विद्यमान 33/11 केवी उपकेन्द्र में 1.60 एमवीए के पॉवर ट्रांसफार्मर की क्षमता में वृद्धि कर 3.15 एमवीए पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित कर ऊर्जीकृत किया गया। गैंदाटोला उपकेन्द्र की क्षमता 6.60 एमवीए से बढ़कर 8.15 एमवीए हो गई है। गैंदाटोला उपकेन्द्र के परिधि में आने वाले 11 गांव के हजारों उपभोक्ता एवं किसानों को इसका लाभ मिलेगा। डोंगरगांव संभाग के कार्यपालन अभियंता प्रकाशचंद साहू ने बताया गैंदाटोला उपकेन्द्र में 1 करोड़ 30 लाख रुपए की लागत से स्थापित नए 3.15 एमवीए का पॉवर ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकरण से ग्राम लुलीकसा, आलीवारा, फगरूटोला, जयसिंग टोला, खपराभाट, कुहीखुर्द, सोनवानी टोला, पर्थराटोला, फाफामार, मेटेपार एवं लुडकाबोड़ के 1950 उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता की बिजली मिलेगी। मोहला संभाग के कार्यपालन अभियंता अनिल रामटेके ने बताया मोहला उपकेन्द्र में 1 करोड़ 32 लाख रुपए की लागत से स्थापित नए 3.15 एमवीए का अतिरक्ति पॉवर ट्रांसफार्मर का ऊर्जीकरण किया गया है। सब स्टेशन से 5 हजार उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। राजनांदगांव. सब स्टेशन का काम पूरा होने पर उच्च अफसरों ने की सराहना।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *