भरतपुर में आज सुबह से गैस एजेंसियों में लोगों की भीड़ लगी हुई है। पहले के मुकाबले दोगुने लोग गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं। गैस कंपनियों और सरकार बुकिंग व्यवस्था में भी बदलाव किया है। इसलिए लोगों में एडवांस में सिलेंडर लेने की होड़ मची हुई है। 15 दिन की जगह 21 दिन में मिलेगा सिलेंडर अब तक उपभोक्ता 15 दिन में सिलेंडर बुक करवा लेते थे। जिससे लोगों को 1 महीने में 2 सिलेंडर मिल जाते थे। अब 15 दिन के समय को बढ़ाकर 21 दिन कर दिया गया है। गैस बुकिंग के लिए जो नंबर हैं वह बंद आ रहे हैं। उपभोक्ता बुकिंग के लिए फोन करके परेशान हो चुके हैं। इसलिए उपभोक्ता खुद ही एजेंसी पर सिलेंडर लेने के लिए पहुंच गए। पहले के मुकाबले सिलेंडर 60 रुपये महंगा हुआ है। युद्ध को लेकर गैस एजेंसी पर बढ़ी भीड़ हेतराम गैस एजेंसी के कर्मचारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि युद्ध को लेकर आज एजेंसी पर अचानक भीड़ बढ़ गई है। लोग इसलिए एजेंसी पर आ रहे हैं अगर गैस की कमी आ जाये तो, उनके पास पहले से गैस मौजूद हो। जिससे उन्हें खाने में कोई परेशानी न हो। 150 की जगह 5 सौ लोग पहुंचे सिलेंडर लेने लोग एडवांस में अपने सिलेंडरों को भरवा कर रख रहे हैं। पहले पूरे दिन में करीब 150 सौ लोग आते थे। आज करीब 5 सौ लोगों सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी पर पहुंचे हैं। भीड़ की वजह से एजेंसी पर लगे कर्मचारियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। क्योंकि काम रोजाना के हिसाब से हो रहा है।


