गैस पाइपलाइन के लिए जांच टीम गठित की गई

मनेंद्रगढ़ | भारत पेट्रोलियम द्वारा शहर में बिछाई जा रही गैस पाइपलाइन की जांच के लिए एसडीएम मनेंद्रगढ़ लिंगराज सिदार की ओर से 4 सदस्यीय जांच टीम गठित की गई है। जांच टीम को 3 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट पेश करने कहा है। बता दें कि भारत पेट्रोलियम द्वारा जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में गैस पाइपलाइन बिछाने में नियमों की अनदेखी और नागरिकों की परेशानियों को देखते हुए प्रशासन से इसकी लिखित शिकायत की थी। एसडीएम मनेंद्रगढ़ द्वारा शिकायत की जांच व निराकरण तक नपा क्षेत्र मनेंद्रगढ़ में गैस पाइपलाइन बिछाने के कार्य पर स्थगन आदेश जारी करते हुए तत्काल कार्य को बंद करने का आदेश जारी किया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *