गैस रिसाव की सूचना पर मचा हड़कंप:फायर ब्रिगेड 15 मिनट और 7 मिनट में पहुंची एंबुलेंस, पहुंचने पर मॉक ड्रिल का पता चला

शहर के ऋद्धि-सिद्धि एनक्लेव सैकंड के गेट के सामने की तरफ सोमवार को भारत गैस की ओर से पेट्रोल पंप पर मॉक ड्रिल किया गया। दोपहर बाद करीब सवा तीन बजे भारत गैंस के कर्मचारियों ने एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को ऋद्धि-सिद्धि एनक्लेव गेट के सामने की तरफ पेट्रोल पंप पर गैस रिसाव और आग लगने की सूचना दी। फायर ब्रिगेड को दोपहर करीब सवा तीन बजे घटना की सूचना दी गई। इसके करीब दस से पंद्रह मिनट बाद सबसे पहले फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। इसके करीब पांच से सात मिनट बाद जिला अस्पताल से एंबुलेंस भी घटना स्थल पर पहुंच गई। वहीं सदर थाने से पुलिस का जाब्ता भी एसएचओ रमेश कुमार के निर्देशन में मौके पर पहुंचा। भारत गैस के इंजीनियर एक्जिक्युटिव सावन यादव ने बताया कि आपात स्थिति में एंबुलेंस ओर फायर ब्रिगेड की सजगता जांचने के लिए लेवल टू मॉक ड्रिल रखी गई थी। सबसे पहले फायर ब्रिगेड और फिर एंबुलेंस मौके पर पहुंची। इसके साथ ही सदर थाने से पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी पहुंचे। एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और पुलिस ने पर्याप्त सजगता दिखाई और मौके पर पहुंच गए। सदर थाना एसएचओ रमेश कुमार ने बताया कि निजी गैंस कंपनी ने यह मॉक ड्रिल रखी थी। इसमें एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई। तीनों ही सूचना मिलने के साथ ही मौके पर पहुंच गए। मौके पर आग लगने का डेमो भी किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *