गोंडवाना फॉसिल पार्क 28 करोड़ वर्ष पुराने जीवाश्म को नुकसान:जिला कांग्रेस अध्यक्ष का आरोप- डीएफओ कर रहे अनाधिकृत निर्माण, प्राचीन जीवाश्मों से छेड़छाड़

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ स्थित गोंडवाना फॉसिल पार्क में प्राचीन समुद्री जीवाश्मों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक को पत्र लिखकर शिकायत की है। श्रीवास्तव ने बताया कि हसदेव नदी के किनारे मिले समुद्री जीवाश्म करीब 28 करोड़ वर्ष पुराने हैं। इन जीवाश्मों का संरक्षण किया जाना चाहिए। लेकिन वन विभाग के अधिकारी राज्य सरकार के बजट को खर्च करने के लिए यहां अनाधिकृत निर्माण कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि डीएफओ मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर नदी किनारे के प्राकृतिक हार्ड ग्रेनाइट रॉक्स को काटकर कलाकृतियां बना रहे हैं। अब तक जमीन, पानी और एम्फीबियन जैसे 30 प्राचीन जानवरों की मूर्तियां बनाई जा चुकी हैं। इन पत्थरों में समुद्री जीवाश्म होने की संभावना है। दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की श्रीवास्तव का कहना है कि इस स्थान को केवल संरक्षित किया जाना चाहिए। इससे भविष्य में जीवाश्मों को नुकसान नहीं होगा और शोधकर्ता अपना काम कर सकेंगे। उन्होंने प्रधान मुख्य वन संरक्षक से राज्य स्तरीय समिति गठित कर जांच कराने और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *