खरगोन जिले में भाजपा संगठन के मंडल चुनाव में प्रदेश स्तर पर 25 मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की गई थी। इसमें गोगावा मंडल अध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया को लेकर अहीर यादव समाज प्रतिनिधियों ने आपत्ति ली थी। जिलाध्यक्ष मुकेश यादव ने जिले में समाज बहुल क्षेत्र के एक भी मंडल में समाज को प्रतिनिधित्व न मिलने पर एतराज जताया। इसके बाद रविवार को प्रदेश संगठन ने गोगांवा मंडल के अध्यक्ष अजय राठौर के चुनाव को निरस्त कर दिया। अब मंडल का काम पहले से नियुक्त अध्यक्ष जितेंद्र यादव ही देखेंगे। वे जिलाध्यक्ष के लिए राय शुमारी भी कर सकेंगे। सूची जारी होने पर जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह राठौर ने कहा कि सभी नव निर्वाचित मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। गोगांवा में निर्वाचन मापदंडों का पालन नहीं
खरगोन जिला निर्वाचन अधिकारी धाकड़ ने इस संबंध में पत्र जारी किया है। मीडिया प्रभारी प्रकाश भावसार ने बताया पत्र के अनुसार गोगावां मंडल अध्यक्ष के निर्वाचन में माप दंडों का पालन न होने पर निर्वाचन प्रक्रिया निरस्त की गई है। शेष 4 मंडलों की चुनाव प्रक्रिया प्रदेश चुनाव अधिकारी के निर्देश पर होगी।