गोगोई बोले- CM हिमंता ‘असम के जिन्ना’:नेताओं को ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ देना बंद करें, जो भी भाजपा में गया वह राजनीतिक गैर-जरूरी हुआ

असम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई ने असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा और कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन करने वाले भूपेन कुमार बोरा पर कमेंट किया है। उन्होंने बुधवार को गुवाहाटी में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- सरमा ने बोरा को कांग्रेस का आखिरी हिंदू नेता बताया है, हिमंता ‘असम के जिन्ना’ हैं, उन्हें नेताओं को ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ देना बंद करना चाहिए। गोगोई ने कहा- भाजपा में शामिल होने वाले नेता अपने राजनीतिक सफर में गैर जरूरी हो जाते हैं। ऐसा ही हाल असम कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा का होगा। जो 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे। गोगोई ने कहा- जो नेता भाजपा में गए हैं, वे अप्रासंगिक हो गए हैं। सरबानंद सोनोवाल इसका उदाहरण हैं। एजीपी पार्टी भी लगभग खत्म होने की कगार पर है। भूपेन बोरा के भाजपा में जाने से कांग्रेस पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यह लड़ाई असली कांग्रेस-पुरानी कांग्रेस के बीच गोगोई ने कहा है कि कांग्रेस एक मजबूत संगठन है और किसी एक नेता के जाने से पार्टी की चुनावी संभावनाएं प्रभावित नहीं होंगी। आगामी विधानसभा चुनाव में मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच नहीं, बल्कि असली कांग्रेस और पुरानी कांग्रेस के बीच होगा। भाजपा में कई ऐसे नेता हैं, जो पहले कांग्रेस में थे और राज्य में 15 साल के शासन के दौरान भ्रष्टाचार से जुड़े रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *