दुर्गूकोंदल| ग्राम गोटुलमुंडा में 2 मार्च को पारंपरिक देव मड़ई का आयोजन किया जाएगा। रात्रि में ग्राम होच्चेटोला भुईयां जिला मोहला मानपुर के कलाकार पारंपरिक लोकनृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। ग्राम गायता राजेंद्र पुडों, ग्राम पटेल मुकेश पुड़ो, उपसरपंच धनीराम पद्माकर, बल्दूराम दर्रो, अर्जुन टेकाम ने बताया देव मड़ई में आसपास के गांवों से बैगा, पुजारी और विभिन्न देवी-देवताओं शामिल होंगे।


