गोड्डा जिले के पथरगामा थाना क्षेत्र के रजौन मोड़ स्थित सरकारी शराब दुकान में अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया है। तकरीबन 7 की संख्या में आए अपराधियों ने नकाब पहन रखा था। सभी ने शराब दुकान में गार्ड को बंधक बनाया और हथियार के बल पर दुकान का ताला तोड़कर तकरीबन 72 हजार नकद, 80 हजार रुपए के मूल्य की शराब ले गए। वे अपने साथ दुकान के गार्ड की बाइक को भी ले गए। घटना के बाद गार्ड ने स्थानीय पुलिस को सूचना दिया। सूचना के तुरंत बाद पथरगामा थाना प्रभारी रामसूरत यादव अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इधर पथरगामा थाना प्रभारी रामसूरत यादव ने बताया की घटना बीते रात की है। जल्द होगी अपराधियों की गिरफ्तारी पुलिस ने बताया कि पूरे मामले पर पुलिस जांच पड़ताल कर छापेमारी करना शुरू कर दी है। जल्दी सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं इस घटना को लेकर दुकान के इंचार्ज मनीष कुमार मिश्रा ने कहा कि मुझे सुबह करीब 9 बजे जानकारी हुई। अपराधियों ने सरकारी शराब दुकान से 82 हजार 330 रुपए मूल्य की शराब और लॉकर में रखा 72 हजार 10 रुपए के साथ एक ग्लैमर बाइक लेकर फरार हो गए हैं।


