गोड्डा के सिपाही की देवघर में सड़क हादसे में मौत:अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा, कबड्डी के रह चुके थे राज्यस्तरीय खिलाड़ी

देवघर के मोहनपुर थाना क्षेत्र के चोपा मोड़ पर गुरुवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गोड्डा जिला बल के जवान नीलमणि पासवान (36) की अज्ञात वाहन से टक्कर में मौत हो गई। चोपा मोड़ के पास हुआ हादसा नीलमणि देवघर के महेशमारा के रहने वाले थे। वे छुट्टी लेकर गोड्डा से देवघर आ रहे थे। चोपा मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। नीलमणि सुंदरपहाड़ी थाने में तैनात थे। वे कबड्डी के राज्यस्तरीय खिलाड़ी भी रह चुके थे। 2011 में उन्होंने खेल कोटे से देवघर जिले में नौकरी पाई थी। बाद में उनका ट्रांसफर गोड्डा हो गया था। पार्थिव शरीर को देवघर पुलिस लाइन लाया गया मृतक के छोटे भाई विनोद मणि पासवान देवघर जिला युवक कांग्रेस के नेता हैं। नीलमणि अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद उनके पार्थिव शरीर को देवघर पुलिस लाइन लाया गया। वहां उन्हें अंतिम सलामी दी गई। श्रद्धांजलि देने वालों में स्थानीय विधायक सुरेश पासवान, देवघर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश सहित कई लोग शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *