गोड्डा में जेवर चोरी का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार:हनवारा थाना क्षेत्र से हुई गिरफ्तारी, लाखों के आभूषण बरामद

गोड्डा जिले में बीते 22 फरवरी की रात हुई जेवर दुकान में चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महागामा थाना क्षेत्र के दिग्घी गांव में हुई इस घटना में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी किए गए आभूषण और घटना में प्रयुक्त सामान भी बरामद किया है। यह चोरी 22 फरवरी की रात को हुई थी, जिसमें अज्ञात अपराधियों ने एक जेवर दुकान का ताला तोड़कर आभूषण चुरा लिए थे। महागामा थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। गोड्डा पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने मामले के खुलासे के लिए महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया था। गठित टीम ने तत्काल अनुसंधान शुरू किया। मानवीय और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर, घटना को अंजाम देने में शामिल छह अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इन सभी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए आभूषण बरामद किए गए। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गोड्डा जिले के हनवारा थाना क्षेत्र निवासी एनामुल (21) और मो. मिस्टर उर्फ मिस्टर आलम (21) शामिल हैं। इसके अलावा, भागलपुर और बांका, बिहार के रहने वाले आर्यन कुमार उर्फ विष्णु (22), मो. साहुल उर्फ इमरान (26), राकेश कुमार (19) और मो. सरफराज आलम (21) को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लगभग 2.7 ग्राम सोने के आभूषण, लगभग 800 ग्राम चांदी के आभूषण, चोरी में इस्तेमाल की गई तीन मोटरसाइकिलें, एक खंती/सबल और सात मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस पूरे मामले पर महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि 22 फरवरी की रात को जेवर दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। उन्होंने पुष्टि की है कि घटना का खुलासा कर दिया गया है और सोना-चांदी के आभूषणों के साथ कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *