गोड्डा में दर्दनाक हादसा:शादी से लौट रहे बच्चे को गिट्टी लदे ट्रक ने कुचला, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

गोड्डा जिले के हनवारा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसा हुआ। गोविंदपुर-हनवारा मुख्य मार्ग पर कुशमाहा हाट मोड़ के पास गिट्टी लदे ट्रक ने 10 वर्षीय बच्चे को कुचल दिया। घायल बच्चे की पहचान मोहम्मद मिन्हाज के पुत्र अब्दुल्ला के रूप में हुई है। वह अपने पिता के साथ एक शादी समारोह से अपने घर भौरोचक लौट रहा था। हादसे में अब्दुल्ला का पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों ने भागने की कोशिश कर रहे ट्रक को पकड़ लिया स्थानीय लोग और परिजन घायल बच्चे को तुरंत अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने भागने की कोशिश कर रहे ट्रक को पकड़ लिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर मुख्य सड़क जाम कर दिया। कई घंटों तक यातायात बाधित रहा। स्थानीय जिला परिषद सदस्य नगमा आरा के आश्वासन के बाद जाम हटा। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *