गोड्डा में पत्नी की हत्या कर फरार हुआ पति:नशे में धुत आरोपी ने दुपट्टे से गला घोंटा, 13 साल पहले हुई शादी

झारखंड के गोड्डा जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। पथरगामा थाना क्षेत्र के उदयपुरा गांव में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी सुनील रिखियासन ने नशे की हालत में अपनी पत्नी सविया देवी का दुपट्टे से गला घोंट दिया। मायके में रह रही थी सविया देवी सविया देवी की शादी बिहार के कहलगांव के लगमा गांव में हुई थी। पति द्वारा लगातार मारपीट के कारण वह पिछले एक महीने से अपने मायके उदयपुरा में रह रही थी। कुछ दिन पहले उसका पति भी बिहार से यहां आ गया। दोनों के बीच फिर से झगड़े शुरू हो गए। रात को नशे में धुत सुनील ने पत्नी की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। मृतका के परिजनों ने सुबह पुलिस को सूचना दी। पथरगामा थाना प्रभारी मनोहर कुमार पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गोड्डा सदर अस्पताल भेजा गया है। करीब 13 साल पहले हुई शादी से सविया के तीन बच्चे हैं, जो अब अनाथ हो गए हैं। मृतका की मां ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *