गोड्डा में बुजुर्ग से लूटपाट:बंदूक दिखाकर मोबाइल और 3500 रुपए छीने, पुलिस ने एसआईटी टीम बनाई

गोड्डा जिले में रविवार रात एक बुजुर्ग से लूटपाट की घटना सामने आई है। पकड़िया गांव के गणेश प्रसाद झा पूजा करके साइकिल से घर लौट रहे थे। रात 11 बजे जनता होटल के पास बाइक सवार बदमाश ने उन्हें रोका। अपराधी ने बंदूक दिखाकर उनका मोबाइल और 3500 रुपए छीन लिए। उसने पीड़ित को धमकी दी कि शोर मचाने पर गोली मार देगा। बदमाश ने पीड़ित की तलाशी लेकर सोने के गहने भी खोजे। अंधेरे के कारण पीड़ित अपराधी को पहचान नहीं पाए। कई चोरी और छिनतई के मामले अभी तक अनसुलझे इससे पहले रामनगर मोहल्ले में एक महिला के गले से सोने की चेन छीनी गई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि पूर्व में हुई कई चोरी और छिनतई के मामले अभी तक अनसुलझे हैं। गोड्डा पुलिस अधीक्षक अनिमेष नेथानी ने बताया कि मामले की जांच के लिए एसआईटी टीम बनाई गई है। उन्होंने बिहार के कुछ गिरोह के शामिल होने की आशंका जताई है। 26 अप्रैल को पौड़याहाट के कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने चोरी और छिनतई मामले का रोकथाम के लिए गोड्डा एसपी से वार्ता की थी। इसके बावजूद जिले में अपराध नहीं थम रहा है। पीड़ित ने 28 अप्रैल को नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *