गोड्‌डा में बैंक डकैती की कोशिश, गार्ड को लगी गोली:हेलमेट पहने एक शख्स ने बैंक में घुसने का किया प्रयास, रोकने पर गार्ड पर चलाई गोली

झारखंड के गोड्डा जिले के महागामा थाना क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में दिनदहाड़े लूट की कोशिश की गई। इस दौरान एक अपराधी ने बैंक के गार्ड विनोद कुमार सिंह पर गोली चला दी, जिससे वह घायल हो गए। घटना के बाद बैंक परिसर में अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, हेलमेट पहने दो लोगों ने बैंक में घुसने का प्रयास किया। जब गार्ड विनोद कुमार सिंह ने उन्हें रोककर हेलमेट हटाने को कहा, तो अपराधियों में से एक ने उस पर गोली चला दी। गोली गार्ड के कंधे के पास लगी। घायल गार्ड विनोद कुमार सिंह को तुरंत महागामा रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। एक पहले से ही बैंक के अंदर बैठा था
प्रत्यक्षदर्शियो से मिली जानकारी के मुताबिक, डकैती के प्रयास में तीन शख्स शामिल थे। एक पहले से ही बैंक के अंदर बैठा था तो दो हेलमेट लगाकर अंदर आ रहे थे। इधर, गार्ड को गोली मारने के बाद अपराधियों ने भागते समय दो राउंड हवाई फायरिंग भी की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
बैंक कर्मियों ने घटना की सूचना महागामा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही महागामा इंस्पेक्टर उपेंद्र महतो और थाना प्रभारी मनोज पाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। गौरतलब है कि बीते 12 जनवरी को महागामा के केंचुआ चौक स्थित एसबीआई बैंक के पास बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक बुजुर्ग व्यक्ति से 50 हजार रुपए छीन लिए थे। पुलिस अभी तक उस मामले का खुलासा नहीं कर पाई है। कुल 3 अपराधी आए हुए थे। गार्ड को कंधे में गोली लगी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा है और अपराधियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। -चंद्रशेखर आजाद, सीडीपीओ, महागामा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *