गोड्डा सदर अस्पताल की लापरवाही:तीन सरकारी एंबुलेंस बेकार, ऑक्सीजन सिस्टम खराब; मरीजों को निजी एंबुलेंस का सहारा

गोड्डा जिले के सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बेहद खराब है। अस्पताल में तीन सरकारी एम्बुलेंस हैं, लेकिन सभी बेकार। हाल ही में एक गंभीर मामला सामने आया, जब 18 वर्षीय विकास कुमार को सिर में चोट के बाद सदर अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज रेफर कर दिया। परिजनों ने 108 एम्बुलेंस को बुलाया, लेकिन उसमें ऑक्सीजन सिस्टम खराब था। मरीज को ऑक्सीजन की आवश्यकता थी। परिजनों को मजबूरन प्राइवेट एम्बुलेंस का सहारा लेना पड़ा। व्यवस्था पर लोग उठा रहे सवाल स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से सवाल उठाया है कि क्या मरीजों को हमेशा निजी एम्बुलेंस पर निर्भर रहना पड़ेगा। सदर अस्पताल में तीन सरकारी एम्बुलेंस होने के बावजूद मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्या कहते हैं सिविल सर्जन गोड्डा के सिविल सर्जन अनंत कुमार झा ने कहा कि उन्हें इस समस्या की जानकारी नहीं थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे 108 एम्बुलेंस प्रभारी को पत्र लिखकर तीनों एंबुलेंस की जांच करवाएंगे और उनकी मरम्मत सुनिश्चित करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *