गोदरीपारा और बड़ा बाजार में छापेमारी, तीन गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | चिरमिरी अवैध सट्टा कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने गोदरीपारा और बड़ा बाजार क्षेत्र में छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से लाखों रुपए की सट्टा पर्चियां, नगद राशि और मोबाइल जब्त किए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने बी-टाइप गोदरीपारा में दबिश दी। यहां कपिल कश्यप (38 वर्ष) को उसके घर के पास सट्टा पट्टी लिखते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से 1 लाख 25 हजार रुपए की सट्टा पर्ची, 6 हजार रुपए नगद और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। कपिल कश्यप से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपने अन्य साथियों के नाम उगले, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। इसमें कमलेय सिंह (62 वर्ष), एकता नगर के पास से 10 हजार की सट्टा पर्ची और 1600 रुपए नगद मिले। वहीं, विक्रांत गुप्ता (38 वर्ष), बड़ा बाजार के पास से 20 हजार की सट्टा पर्ची और 2500 रुपए नगद बरामद हुए। तीनों आरोपी क्षेत्र में संगठित रूप से सट्टे का जाल बिछा रहे थे। पुलिस ने इनके खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 एवं भारतीय न्याय संहिता की धारा 112 के तहत मामला दर्ज किया है। 22 फरवरी 2026 को गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *