गोपाल मंदिर मार्ग पर गड्ढे, 6 साल से नहीं हुई मरम्मत

अमृतसर | गोपाल मंदिर की ओर जाने वाली सड़क बदहाली का शिकार बनी हुई है। शुरूआत के लगभग 250 से 300 फीट हिस्से में बड़े-बड़े गड्ढे पड़ चुके हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार इस हिस्से की पिछले 5 से 6 वर्षों से कोई मरम्मत नहीं करवाई गई है। हैरानी की बात यह है कि सड़क के आगे के हिस्से में पीसी डालकर निर्माण कार्य पूरा कर दिया गया है, लेकिन शुरुआती हिस्सा अभी भी ज्यों का त्यों ही पड़ा हुआ है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *