गोमो में मिला युवक का शव:खेत में गाड़ दिया था बदमाशों ने, शरीर पर मिले धारदार हथियार से काटे जाने का जख्म

गोमो में बुधवार को हरिहरपुर गांव के एक युवक का शव बरामद किया गया। युवक के शरीर पर धारदार हथियार से काटे जाने के जख्म मिले हैं। वहीं, ग्रामीणों के अनुसार, शव को नमक डालकर खेत में गाड़ दिया गया था। युवक की पहचान सरजू सिंह का पुत्र टिकला सिंह (45) के रूप में हुई है। हरिहरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोरकोट्टा ग्राम पंचायत के पश्चिम दिशा में स्थित नया बांध के पास शव मिला। लाश से दुर्गन्ध आ रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए धनबाद भेज दिया है और संदेह के आधार पर कोरकोट्टा गांव निवासी कपिल ठाकुर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *