गोरखपुर में 14 बदमाशों पर लगा गैंगस्टर:5 बदमाशों ने गैंगरेप-9 ने की थी फायरिंग; अब पुलिस ने कसा शिकंजा

गोरखपुर पुलिस ने बदमशों पर बड़ी कार्रवाई की है। दो थानों की पुलिस ने 14 बदमाशों पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। इनमें 5 गीडा में लेडी डांसर से गैंगरेप के आरोपी हैं तो वहीं, 9 बदमाशों ने रामगढ़ताल इलाके में सर्किट हाउस के पास फायरिंग कर सनसनी फैला दी थी। ऐसे में अब डीएम से अनुमोदन मिलने के बाद पुलिस ने इन बदमाशों पर शिकंजा कसने के लिए इनपर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। गैंगरेप के आरोपियों पर लगा गैंगस्टर
SP नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 17 जुलाई 2024 की रात दो लेडी डांसर कुशीनगर से अपने कमरे पर लौट रही थीं। तभी एकला बंधे के पास बाइर पर सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने जबरन पीड़िताओं को गाड़ी से आटो में उतारकर अपनी गाड़ी में बैठा लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। एनकाउंटर में अरेस्ट हुआ था सरगना
इस मामले में मुख्य आरोपी नीरज जायसवाल को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था। जबकि, अन्य आरोपियों की पहचान होने के बाद उन्हें भी पकड़ लिया गया था। शनिवार को गीडा थानेदार विजय कुमार सिंह ने गिरोह के सरगना नीरज जायसवाल और उसके साथियों जय निषाद, कर्मवीर निषाद, सोनू निषाद उर्फ कल्लू, और संत कुमार निषाद उर्फ नाटे के खिलाफ गैंग्स्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। सर्किट हाउस में फायरिंग के आरोपियों पर भी एक्शन
दूसरी ओर, सर्किट हाउस के पास फायरिंग कर सनसनी फैलाने के मामले में रामगढ़ताल पुलिस ने दारोगा के बेटों समेत 9 आरोपियों के खिलाफ गैंग्स्टर एक्ट की कार्रवाई की है। इन आरोपियों में गैंग लीडर शुभम यादव और उसके साथी शामिल है। जो संगठित अपराध करते हैं। 13 अक्टूबर को की थी फायरिंग
SP सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि यह घटना 13 अक्टूबर 2024 को हुई, जब आरोपियों ने विपिन कन्नौजिया उर्फ सुल्तान की गाड़ी पर फायरिंग की थी। इस मामले में हत्या की कोशिश, बलवा और धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने अमरजीत, सत्यम पांडेय, विशाल यादव, युवराज पांडेय, शिवम त्रिपाठी, बृजमोहन, विनय यादव उर्फ विनोद यादव और जसवंत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गैंग्स्टर एक्ट के आरोपी सत्यम पांडेय और युवराज पांडेय के पिता उत्तर प्रदेश पुलिस में दारोगा हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *