जरौद-सिनोधा| ग्राम पंचायत गोरदी के कांजी हाउस में मवेशियों के लिये पानी, पैरा, चारा की व्यवस्था नहीं है।एक छोटी सी जगह पर 40 से भी अधिक मवेशियों को ठुस दिया गया है।जिसमें उन्हें बैठने में भी परेशानी होती हैं। वहीं आसपास के लोगो से बात करने पर किसी प्रकार की सुविधा नहीं होना स्विकार किया गया।


