अमृतसर में गोलगप्पे की कांजी (पानी के डिब्बे) से चूहा निकलने का मामला गरमा गया है। ब्लॉगर करण ने कहा कि रेहड़ी वाले अंकल खुद को बचाने के लिए हमारा नाम ले रहे हैं, जबकि इस मामले में हमारी कोई गलती नहीं है। करण ने कहा कि सिर्फ एक सामान्य चैलेंज वीडियो शूट की थी। वीडियो बनाते समय अचानक एक चूहा गिर गया। लोगों को सावधान करने के लिए ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर डाली गई थी। हालांकि ब्लॉगर ने अब इंस्टाग्राम से अपनी सभी पोस्टों को हटा लिया है। इससे पहले वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए दैनिक भास्कर की टीम ने रेहड़ी मालिक जय श्रीराम से बता की थी। उसने दावा किया था कि 8 फरवरी को तीन लोग उसकी रेहड़ी पर वीडियो बनाने आए थे और उनमें से किसी एक ने जानबूझकर चूहा डाला था। पहले जानिए वीडियो में क्या था… बीते दिनों इंस्टाग्राम पर ‘करण धंजू26’ नाम के अकाउंट से वीडियो पोस्ट किया गया था, जो 8 फरवरी का बताया गया। इसके साथ कैप्शन में लिखा- ‘रैट इन पानी पुरी।’ वीडियो में ब्लॉगर और उसका दोस्त गोलगप्पों का आनंद ले रहे थे। इसी दौरान अचानक कांजी में हलचल देखी। कुछ ही देर बाद मसाले से सना हुआ चूहा दिखाई दिया। इसके बाद रेहड़ी मालिक चूहे को निकालने की कोशिश करता है। कुछ ही सेकंड में चूहा कांजी से कूदकर पास के नाले में भाग जाता है। वीडियो में ब्लॉगर पहले तेज आवाज में कहता है कि गोलगप्पे में निकला चूहा, फिर कहता है कि हम लोग अपनी नॉर्मल चैलेंज वीडियो शूट कर रहे थे, लेकिन एकदम से आवाज आई और देखा तो पानी में चूहा था। उसको जल्दी से बाहर निकाला और बाद में हमने पानी भी फिकवा दिया। लेकिन शायद हम ना देखते, तो ये पानी हमारे पेट में होता, आप लोग भी सवाधान रहें। वीडियो वायरल होने के बाद हमने इंस्टाग्राम पर ब्लॉगर से इस बारे में संपर्क किया था। लेकिन उस समय उसने रेहड़ी मालिक की लोकेशन बताने से साफ इनकार कर दिया था। उसका कहना था कि वह जानकारी साझा नहीं कर सकता है। अब जानिए ब्लॉगर ने क्या कहा…. अब जानिए रेहड़ी मालिक ने क्या कहा था… ब्लॉगर करण ने इंस्टा पर स्टोरी लगाई…. *************** ये खबर भी पढ़ें: गोलगप्पे के पानी में चूहा, भास्कर ने रेहड़ी वाला ढूंढा: बोला- 3 युवक आए, उन्होंने ही छोड़ा; ब्लॉगर्स ने कहा था- नहीं निकलता तो हमारे पेट में होता
अमृतसर में गोलगप्पे की कांजी (पानी के डिब्बे) से चूहा निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। वीडियो की सच्चाई जानने के लिए दैनिक भास्कर एप की टीम ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। इस दौरान हमारी टीम ने करीब 12 रेहड़ी मालिक से पूछताछ की। इसके बाद हम उस रेहड़ी मालिक के पास पहुंचे, जिसकी रेहड़ी से यह वीडियो जुड़ा बताया जा रहा था। वह मध्यप्रदेश के भिंड जिले का रहने वाला है और 18 साल से गोलगप्पे का काम कर रहा है। पिछले 2 साल से सुल्तान विंड अमृतसर में रेहड़ी लगा रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)


