गोलमुरी में बदमाशों ने ऑटो चालक पर किया हमला:सिर में गहरी चोट, एमजीएम अस्पताल में चल रहा इलाज

गोलमुरी थाना क्षेत्र के बजरंग नगर में शुक्रवार देर रात बदमाशों ने ऑटो चालक विक्रम सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना उस समय हुई, जब विक्रम अपनी पत्नी का जन्मदिन मनाने ससुराल जा रहा था। बंद पड़े केबल कंपनी गेट के पास बदमाशों ने उसे घेर लिया और जमकर मारपीट की। विक्रम ने वीरू सिंह लड्डू और उसके साथियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। मारपीट में विक्रम के सिर में गहरी चोट आई है और उसे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विक्रम का कहना है कि बदमाशों ने उससे साढ़े 7 हजार रुपए नकद, एक सोने की चेन और मोबाइल भी छीन लिया। विक्रम का वीरू के साथ रहा है पुराना विवाद
पीड़ित के अनुसार, वीरू सिंह एक अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है। विक्रम का वीरू के साथ पुराना विवाद रहा है। घटना के दौरान बंद केबल कंपनी गेट के पास बदमाशों ने पहले उसे घेर लिया और फिर बेरहमी से हमला किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *