गोलीकांड में नाम सामने आते ही झामुमो ने शिवम अजाद को पार्टी से किया निलंबित

गिरिडीह |नगर थाना क्षेत्र के भंडारीडीह वार्ड नंबर 18 में सोमवार को हुई हिंसक झड़प में गोलीबारी की घटना के बाद शिवम आजाद को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि इस घटना में शिवम आजाद का नाम सामने आया है, ​इसलिए पार्टी की ओर से तत्काल कार्रवाई की गई है। शिवम आजाद की झामुमो की प्राथमिक सदस्यता भी समाप्त कर दी गई है। प्रेस रिलीज जारी करते हुए जिलाध्यक्ष ने यह जानकारी दी है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की जाए, और जो भी घटना में दोषी है उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। कानून को अपने हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं है। कहा कि जिन दो लोगों को गोली लगी है, उसकी बेहतर से बेहतर इलाज किया जा रहा है। दोनों के प्रति झामुमो की संवेदना है। उन्होंने शहर वासियों से शांति की अपील की है कहा िक। घटना जिसने की है, उसे सजा दिलाने के लिए प्रशासन हर तरह से तैयार है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *