गोली चलाने के मामले में 17 हमलावारों पर केस

अमृतसर | थाना लोपोके की पुलिस ने जमीनी विवाद को लेकर हुए झगड़े में गोलियां लगने से जख्मी हुए 2 व्यक्तियों के मामले में 17 हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान चमन लाल, करन, गुरप्रताप सिंह, जुगराज सिंह, रणदीप सिंह, हैरी, स्नेहदीप सिंह, राजन और गुरताज निवासी कलेर के रूप में हुई है, जबकि 8 आरोपी अज्ञात शामिल हैं। शिकायत में कमलजीत सिंह निवासी रामतीर्थ कलेर ने बताया कि यह 2 कनाल 11 मरले की जगह को लेकर हुआ है। आरोपी कब्जा करने के नियत से आए और उन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। पुलिस हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए रेड कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *