गोल्डी बराड़ की गरचा को धमकी, कॉल अनदेखा कर रहे हो, गोली को कैसे करोगे?

लुधियाना| मॉडल टाउन इलाके में भाजपा कार्यकर्ता गुरबीर सिंह गरचा को भी 5 करोड़ रुपए की फिरौती के लिए धमकी मिली है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने खुद को कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ बताते हुए विदेशी नंबर से संपर्क किया। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 फरवरी को उन्हें एक इंटरनेशनल नंबर से वॉइस मैसेज मिला। मैसेज में कहा गया कि उसके पास गरचा से जुड़ी पूरी जानकारी है और दो दिन में रकम नहीं दी गई तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इसके बाद लगातार कॉल आने लगे, जिन्हें उन्होंने नजरअंदाज कर दिया। 22 फरवरी को व्हाट्सऐप पर एक और धमकी भरा मैसेज भेजा गया, जिसमें लिखा था कि “तुम फोन कॉल्स को अनदेखा कर रहे हो, गोलियों को कैसे करोगे? तुम्हें लग रहा है कि पुलिस बचा लेगी, अब कोई कॉल नहीं आएगी, जल्द मुलाकात होगी।” इन संदेशों के बाद परिवार में डर का माहौल बन गया। गुरबीर सिंह गरचा पेशे से प्रॉपर्टी कारोबारी हैं और फिलिंग स्टेशन के मालिक भी हैं। साथ ही वह भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने इस मामले की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी है और सुरक्षा की मांग को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका भी दाखिल की हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *