गोल्ड व्यापारी समेत पत्नी और बेटी की मुंबई में मौत:मंदिर में दर्शन कर आते समय हुआ हादसा; जालोर में किया अंतिम संस्कार

जालोर जिले के सायला थाना क्षेत्र के मोडगुणा गांव निवासी व मुंबई में गोल्ड व्यापारी समेत उसकी पत्नी व एक बेटी की मुंबई में सड़क हादसे में मौत हुई हैं। मौत के बाद मंगलवार की शाम को शव जालोर पहुंचा, जहां उसके पैतृक गांव मोडगुणा में अन्तिम संस्कार किया गया। रिश्तेदार भूराराम चौधरी ने बताया कि जालोर के सायला थाना क्षेत्र के मोडगुणा गांव निवासी जैसाराम पुत्र हरजी आरडी चौधरी पिछले करीब 15-20 सालों से मुंबई में गोल्ड का व्यापार करता था और भाईनदर इलाके में दुकान है और दुकान के पास उनका मकान भी हैं। सोमवार को वह अपनी परिवार पत्नी अणसीदेवी, बेटी पूजा, सीमा व बेटा नरेश के साथ मुंबई के तुम्केश्वर महादेव महादेव मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। वहीं वापस आते समय मुंबई में कल्याण के पास हारी क्षेत्र के पास सामने से आ रहे एक ऑवरटेक ट्रक ने उनकी थार कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार गोल्ड व्यापारी जैसाराम, पत्नी अणसी देवी, बेटी पूजा की सड़क हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। वही एक बेटा नरेश व सीमा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका मुंबई के अस्पताल में इलाज जारी हैं।
हालांकि जैसाराम का एक बड़ा बेटा सुरेश साथ नहीं गया था जो घर पर ही था। घटना के बाद तीनों शवों का पोस्टमॉर्टम कर जालोर के लिए रवाना किया। मंगलवार की शाम को एक परिवार के शव जालोर पहुंचे तो गांव में चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी में करीब 6 बजे अंतिम संस्कार किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *