दामापुर/कुंडा| ग्राम पंचायत पेंड्री कला में नवधा रामायण व मानस गायन प्रतियोगिता का समापन हो गया। त्रिवेणी मानस मंडली गोल्हापारा (लोरमी )को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। इस गांव में बीते दो साल से प्रतियोगिता कराई गई। त्रिवेणी मानस मंडली ने अपनी मधुर भजन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मंडली को 11 हजार 111 रुपए व शील्ड दिया गया। दूसरे से तीसरे स्थान प्राप्त करने वाले मंडली को भी पुरस्कार दिया गया।


