धमतरी| गोल बाजार के सामने नाली से बाहर पसरा लगाकर बैठने की प्रवृत्ति और सड़क पर सब्जियों की लोडिंग-अनलोडिंग से राहगीरों को दिक्कतें हो रही हैं। बाजार के ठीक बाहर मुख्य सड़क पर जहां चारों ओर अव्यवस्था फैली हुई है, वहीं बाजार के अंदर भी ग्राहकों के चलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं बचती। कपड़ा और किराना व्यवसायी बाजार के दोनों छोर पर अपनी दुकानों की सीमा से बाहर सड़क पर सामान फैलाकर रख देते हैं। इस वजह से न सिर्फ राहगीरों, बल्कि ग्राहकों को भी आने-जाने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं पर निगम प्रशासन की उदासीनता का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।


