लुधियाना| दमोरिया पुल के समीप स्थित गोल मार्केट के बाहर शिवरात्रि पर विशाल भंडारे का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भगवती क्लब के प्रधान अविनाश सिक्का ने विधिवत रूप से किया। भंडारे में पूड़ियां, आलू-छोले की सब्जी व सूजी का हलवा प्रसाद के रूप में वितरित किया । इस मौके पर मंजू सिक्का, मोहित पाहवा, रोनी, वीर भान शेरू, अरुण चुग, गोपाल वासन, बावा, सिमरजीत सिंह और अजीत सूद आदि उपस्थित रहे।


