अलवर के गोविंदगढ़ कस्बे में अग्रवाल महासभा द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में दो बच्चों को करंट लग गया। गंभीर हालत में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोविंदगढ़ से अलवर रेफर किया गया है। 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आए जानकारी के अनुसार, यह घटना शाम करीब 6 बजे अग्रवाल धर्मशाला में हुई। प्रियांशु (7) और ऋषि (5) धर्मशाला के छज्जे पर चले गए, जहां वे 11000 वोल्ट की बिजली लाइन के संपर्क में आ गए। इस दौरान दोनों के माता पिता नीचे होली स्नेह मिलन समारोह में मौजूद थे। करंट लगने से हुए अचेत बिजली का तेज झटका लगने से दोनों बच्चे अचेत हो गए। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोविंदगढ़ ले जाया गया। वहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए 108 एंबुलेंस से अलवर रेफर कर दिया गया। दोनों बच्चे सगे भाई बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद होली मिलन समारोह में खलल पड़ गया और कस्बे में हड़कंप मच गया। … यह भी पढ़ें सादड़ी में करंट लगने से दो सगे भाइयों की मौत:बॉयलर में दूध गर्म करने के दौरान हुआ हादसा, बड़े भाई की 5 महीने पहले हुई थी शादी पाली जिले के सादड़ी में डेयरी पर बॉयलर मे दूध गर्म करने के दौरान छोटा भाई करंट की चपेट में आ गया। इसे देखकर बड़ा भाई बचाने पहुंचा तो वह करंट की चपेट में आ गया। हादसे में दोनों सगे भाइयों की मौत हो गई। (पढ़ें पूरी खबर)


