गोविंददेवजी में पुष्प फागोत्सव को हुए 25 साल; सांवरिया सरकार खेलो होली

आराध्य देव गोविंददेवजी मंदिर में दो दिवसीय पुष्प फागोत्सव का जादू शनिवार को गोविंद प्रेमियों के सिर चढ़ कर बोला। राजस्थानी भाषा के फाल्गुनी भजनों पर कलाकारों ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को पूरी तरह होली के रंग में रंग दिया। सैकड़ों कलाकारों ने गायन और वादन से ठाकुरजी को रिझाया। श्रद्धालुओं से अटे सत्संग भवन में फूलों और इत्र की खुशबू से महकते और श्रद्धालुओं से खचाखच भरे सत्संग भवन पुष्प फाग का साक्षी बना। राधा और सखियों ने ठाकुरजी के साथ होली में भजन पर नृत्य कर उपस्थित लोगों को अपने संग नचाया। भगवान कृष्ण की होली खेलने की मनोहारी लीलाओं का सुंदर मंचन करते भजनों पर नृत्य कर तालियां बटोरी। वहीं, विराट कृष्णा और अन्य कलाकारों ने महारास, फूलों की होली और मयूर नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी। कलाकारों ने चंग और ढप की आकर्षक प्रस्तुतियां दी। होली महोत्सव के मौके पर गोविंद धाम में शनिवार को श्रीकृष्ण को लड्डू खिलाते हुए यशोदा मैया की रचना झांकी सजाई गई। बता दे कि गोविंदधाम में कोलकाता के श्रीकांत शर्मा पिछले 25 साल से पुष्प फाग महोत्सव का आयोजन करते आ रहे हैं। फाग गीतों और भजनों की प्रस्तुतियां {खोले के हनुमान के मंदिर परिसर में फागोत्सव और होली लोक नृत्य का आयोजन किया गया। नृत्य गुरु डॉ. राजेंद्र राव और डॉ. कविता सक्सेना के निर्देशन में यह आयोजन हुआ। कलाकार पूनम शर्मा औक प्रीति मारवाल ने गणेश वंदना की प्रस्तुति दी। तू तो राम भजन कर प्राणी ….की प्रस्तुति डॉ. राजेंद्र राव ने युगल नृत्य आओ जी म्हारे हावड़े का पावना और सामूहिक नृत्य चिरमी.. कालबेलिया नृत्य की प्रस्तुति अदिति राठी और स्नेहा गुप्ता ने दी। {एयरपोर्ट के सामने स्थित धाकड़ कॉलोनी में फाग उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में फाग गीतों और भजनों की प्रस्तुतियां दीं। अखिल भारतीय धाकड़ महासभा के अध्यक्ष ओमप्रकाश धाकड़, राजेंद्र सिंह, सुनीता धाकड़ सहित जीजाबाई शाखा, राष्ट्र सेविका समिति की बहनों के साथ महिला-पुरुषों ने भाग लिया। राधा-कृष्ण के रंग, संकीर्तन और श्रद्धालुओं की आस्था फाल्गुनी शुक्ल एकादशी पर गोविंददेव जी मंदिर में फागोत्सव का आयोजन हुआ। इसमें पं. श्रीकांत शर्मा के भजनों ने फाग के रस भक्तिमय बना दिया। राधा-कृष्ण के रंग, संकीर्तन और श्रद्धालुओं की आस्था से मंदिर प्रांगण भाव-विभोर होकर झूम उठा। आयोजक बाल किशन बालासरिया, हरिभाई अग्रवाल, निवर्तमान निगम चेयरमैन मनोज मुदगल, अरुण अग्रवाल सहित अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *