गोविंद उवि ने सीपी मेमोरियल को 93 रन और आरके पब्लिक ने ज्ञान निकेतन को 19 रन से किया पराजित

भास्कर न्यूज | गढ़वा गढ़वा जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के तत्वाधान में गोविंद हाई स्कूल के मैदान में खेले जा रहे 23वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के 17वें दिन गोविंद हाई स्कूल ने सीपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल सहिजना को 93 रन से, आरके पब्लिक स्कूल गढ़वा ने ज्ञान निकेतन स्कूल रेहला को 19 रन से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। पहले मैच में गोविंद हाई स्कूल के मैदान में सीपी मेमोरियल ने टॉस जीतकर गोविंद हाई स्कूल को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। गोविंद के गोलू ने टीम के लिए बेहतर बल्लेबाजी करते हुए 49 रन बनाए वे अर्धशतक के चूक गया। वही इमरान ने 23 रन बनाए। दोनों के सहयोग से टीम का स्कोर 140 रन बनाए। सीपी मेमोरियल की ओर से रवि ओर प्रिंस ने एक एक विकेट लिया। जवाबी पारी खेलने उतरी सिपी मेमोरियल की टीम 47 रन पर ही सिमट गई। गोविंद हाई स्कूल की ओर से गोलू ने दो और प्रिंस ने एक विकेट लिया। दूसरे मैच में आर के पब्लिक स्कूल गढ़वा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हसरत और सनी के 16-16 रन के सहयोग से 91 रन ही बना पाई। ज्ञान निकेतन रेहला की ओर से अबीब और उज्जवल ने एक एक विकेट लिया। 92 रन के लक्ष्य को लेकर खेलने उतरी ज्ञान निकेतन रेहला की टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट होकर 72 रन ही बना पाई। टीम की ओर से उज्ज्वल ने ही सिर्फ दहाई अंक में प्रवेश किया। आरके पब्लिक स्कूल की ओर से आकाश ने तीन और अतुल ने दो विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार गोविंद हाई स्कूल के गोलू को और आर पब्लिक स्कूल के आकाश को दिया गया। इस मौके पर सह सचिव प्रिंस सोनी, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार दुबे, अभिषेक द्विवेदी, अभय दुबे, मनीष उपाध्याय, रोहन तिवारी, धीरज दुबे, आकाश, प्रिंस खान, आलोक गुप्ता, मनोज तिवारी गोलू दास सहित कई लोग उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *