डूंगरपुर| स्थानीय वरिष्ठ नागरिक संस्थान व पेंशनर समाज के गोसेवा प्रकल्प के तहत विजया एकादशी के पावन अवसर पर गोशाला की गायों को तीन क्विंटल हरी सब्जी खिलाकर सेवा कार्य किया। धार्मिक आस्था और सेवा भाव से जुड़े इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। संस्थान के क्षेत्रीय मंत्री व पेंशनर समाज के प्रदेश संयुक्त महामंत्री दिनेश श्रीमाल और पेंशनर जिलाध्यक्ष विनय शर्मा के नेतृत्व में सचिव त्रिलोक चौबीसा के सहयोग से यह गोसेवा प्रकल्प निरंतर प्रत्येक एकादशी पर संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम में विनय शर्मा, सुबोध माथुर, चंदुभाई पटेल, त्रिलोक चौबीसा, चंद्रकांत वसीटा, जगदीश वैष्णव, श्यामलाल गर्ग, हरिराम मीणा, प्रेम प्रसून भट्ट, चेतन वैष्णव, लेम्बा, सविता, अशोक सहित अन्य गोसेवकों ने उपस्थित रहकर सेवा कार्य में भाग लिया।


