भास्कर न्यूज | अमृतसर श्री दुर्ग्याणा परिसर में स्थित गोस्वामी तुलसीदास मंदिर में फूल डोल होली खेली गई। मंदिर के धर्मपाल समेत अन्य सेवादारों की अध्यक्षता में खेली फूल डोल होली दौरान कई भक्तजन शामिल हुए। मंदिर के पुजारियों ने मिलकर गोस्वामी श्री तुलसीदास जी की प्रतिमा का फूलों से शृंगार किया। इसके बाद सभी भक्तों ने मिलकर गणेश वंदना से हरिनाम संकीर्तन शुरू किया। जिसमें भजन गायकों ने ‘होली खेल गियों नंद लाल सखि-यन के साथ’ और वृंदावन में उड़े रे गुलाल समेत कई भजन गाए, जिसे सुनकर हर भक्त मंत्रमुग्ध हो उठा। इसी दौरान मंदिर के सेवादारों द्वारा मंगवाए 25 किलो फूलों से फूल होली खेली गई। जिसमें सभी भक्तों ने मिल कर फूल गोस्वामी तुलसीदास जी पर डाले। इसी दौरान सभी ने एक-दूसरे को बधाई देकर प्रसाद वितरण किया। इस मौके पर कई भक्तजन मौजूद रहे।


