उदयपुर के टोकर गांव में श्री गौड़ ब्राह्मण समाज का चतुर्थ प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें 142 प्रतिभागियों व नवचयनित राजकीय कार्मिकों का सम्मान किया गया। खेरवाड़ा के टोकर गांव में रविवार को श्री गौड़ ब्राह्मण समाज छप्पन एवं चुंडा की ओर से चतुर्थ प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों व नवचयनित राजकीय कार्मिकों को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने समाज में कुरीतियों का खात्म करने पर जोर दिया। कड़ी मेहनत कर उच्च पदों पर अग्रसर हों विद्यार्थी
समारोह के मुख्य अतिथि शंकरलाल जोशी पंड्यावाड़ा थे। विशिष्ट अतिथि सचिव जगदीश नतावत टोड़ा, भगवती लाल शर्मा बामनवाड़ा, गंगाराम जोशी पंड्यावाड़ा, गोपाल जोशी कपूरावतों का बाड़ा थे। अध्यक्षता गौड़ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष रामेश्वर जोशी ने की। इस दौरान वक्ताओं ने समाज में कुरीतियों का खात्म हो, इस पर जोर देते हुए कहा कि विद्यार्थी कड़ी मेहनत कर उच्च पदों पर अग्रसर हों, इसके लिए मेहनत करें। साथ ही समाज द्वारा सहायता कोष का गठन कर समाज के गरीब वर्ग को आर्थिक सहयोग करने की बात कही। वक्ताओं ने इस दौरान यूजीसी कानून को लेकर भी अपनी बात रखते हुए रोष प्रकट किया। कार्यक्रम में अगला सम्मान समारोह सेमारी में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसकी जिम्मेदारी राजेश जोशी को सौंपी गई है। भामाशाह अशोक जोशी, इंदर जोशी, रवींद्र पंड्या, धुलजी जोशी को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान नर्मदा शंकर पंड्या, वालजी जोशी, अनिल जोशी, तोलाराम जोशी, रविशंकर जोशी, गुलाब जोशी, नरेंद्र कुमार पंड्या, ललित पंड्या व मनोज जोशी आदि मौजूद रहे। वीडियो : हितेश जोशी, खेरवाड़ा


