गौतम बने गोंड समाज के परिक्षेत्रीय अध्यक्ष

सिरपुर| आदिवासी ध्रुव गोंड समाज 52 गढ़ परिक्षेत्र सिरपुर की वार्षिक बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से गौतम मरई को परिक्षेत्र अध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बड़ादेव पूजन और गोंगो आरती के साथ हुआ। इस दौरान 10वीं-12वीं के मेधावी छात्रों को स्व. जोइधाहासिंह नेताम की स्मृति में प्रोत्साहन राशि और प्रशस्ति पत्र दिए गए। सेना और शासकीय सेवा में चयनित युवाओं का मंच से सम्मान किया गया। सचिव सुशील नेताम, उपाध्यक्ष किसलाल ध्रुव और कोषाध्यक्ष जीवन लाल ध्रुव सहित पूरी कार्यकारिणी मनोनीत की गई। समाज प्रमुखों ने इस अवसर पर सामाजिक एकता, रीति-रिवाजों के पालन और नई पीढ़ी को अच्छे संस्कार देने पर जोर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *