गौधाम योजना शुरू करने पर चर्चा, आवारा मवेशी को रखेंगे

धमतरी| छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा के मुख्यमंत्री कक्ष में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से गौ-सेवा आयोग जिलाध्यक्ष हेमराज सोनी ने मुलाकात की। पूर्व सरकार के गौठान को गौ-धाम में रुपांतरित किया गया है। गौधाम में प्रदेशभर के सड़कों में घूमने वाले आवारा मवेशियों, पशु तस्करी में पकड़े गए गायों को रखा जाएगा। गौमूत्र, गोबर से अन्य उपयोग सामान बनाकर आत्मनिर्भर बनाने जाना है। पूरे प्रदेश में गौसेवा आयोग का जिला व ब्लाक स्तर पर गठन किया गया है। गौ सेवा आयोग के जिला व ब्लाक की समिति जनपद व नगर प्रशासन के बैठक लेकर गौधाम संचालन के लिए गैर सरकारी संस्था के आवेदन पशु विभाग में जमा हो चुके। अभी तक गौ धाम संचालन पूरे प्रदेश में चालू नहीं हुआ है, जिस कारण आज प्रदेश में लगातार सड़कों पर घुमंतु गाय से दुर्घटना हो रही है। पशु तस्करी पकड़े गए गायो को भी सीमित गौशाला होने के कारण व्यवस्थापन में परेशानी हो रही है। मुख्यमंत्री से मुलाकात कर जल्द गौधाम योजना संचालित करने पर चर्चा की गई। इस दौरान गौ सेवा आयोग के प्रदेश अध्यक्ष बिसेशर पटेल भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *