गौरीशंकर मंदिर से निकाली शंकर व पार्वती की बारात

पटना | वार्ड नंबर 14 स्थित गोरी शंकर मंदिर से भगवान शंकर-पार्वती की बारात धूमधाम और उत्साह के साथ निकाली गई। बारात मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर गिरजा शंकर मंदिर तक पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। बारात में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए, पटाखे फोड़े और भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। वातावरण पूरी तरह शिवमय हो गया। गिरजा शंकर मंदिर पहुंचने पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न हुई। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में पंडित सुरेश मिश्रा और विवेकानंद पांडे ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-पाठ कराया। आयोजन में नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह, पार्षद रुचि सोनी सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं के उत्साह और सहयोग से धार्मिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *