गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के नए SP ने संभाला पदभार:जिले को अपराध मुक्त बनाने का संकल्प, एस.आर.भगत ने कहा- हर समस्या को गंभीरता से लेंगे

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के नए SP एस. आर. भगत ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालते ही उन्होंने जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था और अपराधों की स्थिति की समीक्षा की गई। एसपी भगत ने मीडिया से बातचीत में अपनी कार्ययोजना साझा की। उन्होंने कहा कि जिले की सुख-शांति उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जीपीएम जिला प्रदेश का सीमावर्ती क्षेत्र है। इसलिए सुरक्षा व्यवस्था को विशेष महत्व दिया जाएगा। SP ने बताया कि सीमा पर निगरानी बढ़ाई जाएगी। आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। एसपी भगत ने जिले को अपराध मुक्त बनाने का संकल्प लिया है। जनता से सीधा संवाद और उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। हर पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा। नए थानों और चौकियों के लिए भेजा प्रस्ताव यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए जल्द ही विशेष कार्ययोजना लागू की जाएगी। वर्तमान में जिले में तीन थाने और एक पुलिस चौकी हैं। बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए नए थानों और चौकियों के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने कहा कि बेहतर पुलिसिंग मॉडल विकसित किया जाएगा। शासन के निर्देशों का पालन करते हुए कार्य किया जाएगा। जनता ने भी नए पुलिस अधीक्षक का स्वागत किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *